तनाव में आकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर कर ली खुदकुशी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर:  लोदीपुर थाना क्षेत्र के अगरपुर खास ग्राम में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान संतोष कुमार यादव के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ बातों को लेकर युवक कुछ दिनों से दुखी था, युवक ने तनाव में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया।इससे उसकी हालत बिगड़ गई, स्वजनों ने उसे भागलपुर के जेएलएनएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

युवक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। युवक की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है,मायागंज अस्पताल में भर्ती भी है। पिता की वर्षों पहले मौत हो चुकी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article