पूर्व विधायक आशा देवी एवं भाजपा प्रदेश के नेता सुरेन्द्र सिंह की मां का निधन

PR Desk
By PR Desk

विकास सिंह

आरा : भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा की पूर्व विधायक आशा देवी एवं भाजपा प्रदेश के नेता सुरेन्द्र सिंह के माता स्व. रामदुलारी देवी जी का निधन हो गया। उनकी उम्र 92 साल बताई गई है।


इससे पहले बड़हरा विधानसभा की पूर्व विधायक आशा देवी की पटना आवास से उनका पार्थिव शरीर को शीतल टोला आवास महाजन टोली गली न. 1 आवास पर लाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस दुःखद घड़ी में भोजपुर के कई NDA नेता तथा सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। उसके बाद उनको बड़हरा क्षेत्र कृष्णगढ़ देवरिया गांव पर लाकर उनको क्षेत्र की जनता जनार्दन के साथ अंतिम दाह संस्कार हेतु मौजमपुर घाट पर लाया गय। वहीं भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि मां की जगह इस दुनिया मे कोई नही ले सकता। आज भी वो हमारे साथ है। पूर्व विधायक आशा देवी ने कहा कि मां स्व. रामदुलारी देवी जी मुझे बहु नहीं बेटी मानती थी ,उनकी दिए हुए पद चिन्हों पर चलती थी और आगे भी चलती रहूंगी।

Share This Article