- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK- कानपुर में नवरात्र पर्व पर मंगलवार से 17 अप्रैल तक और चांद दिखाई देने के अनुसार 10 या 11 अप्रैल को ईद-उल-फितर पर यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। नवरात्र पर्व के दौरान आज सुबह पांच बजे से बारादेवी चौराहा से वाहनों को गौशाला की तरफ से जाने की अनुमति नहीं होगी।
बता दे की सभी वाहनों को साइड नंबर एक से होते हुए निकलना होगा। इसके साथ ही गौशाला चौराहा से बारादेवी आने वाले वाहन सोटे बाबा हनुमान मंदिर या किदवई नगर थाना होते हुए निकलेंगे। इद-उल-फितर पर ईदगाह बजरिया पर नमाज होगी। इसको लेकर सुबह पांच बजे से नमाज खत्म होने तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

