पवन सिंह के काराकाट से चुनाव लड़ने पर बोले उपेंद्र कुशवाहा हमने 12:00 बजे रात को किया…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा काराकाट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान भोजपुरी जगत के सुपरस्टार पवन सिंह ने अपने एक्स पर पोस्ट किया है।

ऐसे में पवन सिंह को लेकर जब उपेंद्र कुशवाहा से सवाल किया गया की काराकाट से पवन सिंह चुनाव लड़ेंगे क्या माहौल रहेगा तो उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आप साइंस के विद्यार्थी से कॉमर्स का सवाल मत पूछिए और इस बात को बार-बार उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम साइंस के विद्यार्थी हैं और आप कॉमर्स की विद्यार्थी का सवाल हमसे पूछ रहे हैं।

वही जब उनसे पूछा गया कि किस तरीके का माहौल आप क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रहे हैं इसको लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि माहौल तो यह है कि आप देख रहे हैं कि 12:00 बजे रात में भी लोग हमारे साथ बैठे हुए हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कहीं ना कहीं उपेंद्र कुशवाहा पवन सिंह के निर्दलीय चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया उन्होंने कहा कि साइंस के विद्यार्थी हम हैं और आप कॉमर्स के विद्यार्थी का सवाल नहीं पूछिए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article