सीएम नीतीश कुमार ने गया में की चुनावी जनसभा, कहा किसी के बहकावे में ना आए

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

गया- बिहार के गया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया. गया के बाराचट्टी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंडी गठबंधन के खिलाफ जमकर बोला. वहीं, राजद को मुख्य निशाने पर रखा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस बार बिहार की सभी 40 सीट जीतनी है और देश भर में हम लोग 400 के पार जाएंगे और तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे.

बिहार में 40, देश में 400 पार सीटें जीतेंगे-

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में 40 सीटें हम लोग जीतेंगे. वहीं, देश भर में 400 से पार सीटें जीतेगें और तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है. वोटरों को आगाह करते हुए कहा कि किसी के बहकावे में नहीं आए. हमने पूरा काम किया है और आगे भी काम करते रहेंगे. अब हम कहीं जाने वाले नहीं हैं. केंद्र और राज्य दोनों मिलकर विकास का काम कर रहे हैं. कहा कि 2005 से गया लोकसभा प्रत्याशी जीतन राम मांझी के साथ हैं. हम दोनों ने काफी काम किया है. कुछ समय के लिए अलग हो गए थे. अब सब कुछ सही है और हम लोग एक साथ एनडीए में रहेंगे और विकास का काम करेंगे. देश और राज्य का विकास तेजी से होगा.

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article