जीविका दीदी की रसोई में खाना खाने आई महिला की मोबाइल हुई चोरी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

नालंदा : बिहार शरीफ सदर अस्पताल के जीविका दीदी की रसोई में सीतामढ़ी से आए एक महिला की मोबाइल की चोरी हो गई। दरअसल महिला सीतामढ़ी से राजगीर स्थित सैनिक स्कूल में अपने बच्चों का नामांकन के लिए अपने पति के साथ आई थी। राजगीर में नामांकन को लेकर अपने बच्चों के लिए मेडिकल बनवाने के लिए सीतामढ़ी से आई महिला बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंची। सदर अस्पताल में महिला खाना खाने के लिए जीविका दीदी की रसोई में गई।

खाना खाने के बाद जैसे ही वह हाथ धोने के लिए गई।इसी दौरान मोबाइल की चोरी हो गई। सबसे बड़ी बात यह है की जीविका दीदी की रसोई के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद है। जिसके कारण चोरों का पता लगाने में कठिनाई हो रही है। अब सवाल यह उठता है कि वाकई सीसीटीवी कैमरे खराब है या किसी साजिश के तहत सीतामढ़ी से आई महिला की मोबाइल चोरी की गई है। फिलहाल इस मामले में महिला ने डीपीएम से शिकायत भी की है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article