बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रत्याशी अजय मंडल के लिए किया विशाल जनसभा को संबोधित 

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर- 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान बिहार के पांच जिलों में है, आज शाम से दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थम जाएगा , भागलपुर में एनडीए के जदयू प्रत्याशी अजय मंडल के लिए लगातार बड़े नेताओं ने रोड शो किए, आमसभा को संबोधित किया.इसी बाबत आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने एक दिवसीय लोकसभा चुनावी यात्रा पर एनडीए प्रत्याशी अजय कुमार मंडल के पक्ष मे विशाल जनसभा को सम्बोधित किया, उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर देश को विकसित और विकासशील बनाना है तो एनडीए की सरकार को लाना है अजय मंडल को भारी बहुमत से आप लोग विजई बनाएं जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत हो और वह तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बने और देश तेजी से विकसित विकासशील और विश्व गुरु बने। साथ ही जगत प्रकाश नड्डा ने महागठबंधन की सरकार पर तंज करते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार में परिवारवाद है जिसके चलते विकाश में वाधा हो रहा है, वहीं उन्होंने भागलपुर में जल्द हवाई सेवा प्रारंभ करने की भी बात कही साथी उन्होंने रेल सेवा को दुरुस्त करने की बात कही।

वही इस विशाल जनसभा में जदयू प्रत्याशी अजय मंडल ने जनता से वादा करते हुए कहा मैं पार्टी का एक पोस्टमैन हूं जनता की सारी बातों को ऊपर तक पहुंचाऊंगा और जमीनी स्तर पर उसे लाने का काम करूंगा जिससे अपने भागलपुर वासियों को किसी तरह की परेशानी ना हो। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के इस जनसभा में एनडीए घटक दलों के सभी वारियर पदाधिकारी व हजारों की संख्या में समर्थक मौजूद थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वहीं जनसभा में आए महिलाओं की भीड़ ने एक सुर में अजय मंडल को जीतकर नरेंद्र मोदी को फिर से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की बात कही, महिलाओं ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए कई ऐसी योजनाओं पर विशेष कार्य की है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article