पुआल के टाल में अचानक लगी आग,मची अफरा तफरी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर -नाथनगर प्रखंड के बेलखुरिया पंचायत में भथुआचक के वार्ड नंबर 12 स्थित नवटोलिया गांव में पुआल के टाल में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

किसी जान माल की क्षति तो नहीं हुई,लेकिन तीन साइकिल जलकर राख हो गया। घटना को लेकर पीड़ित राजकिशोर सिंह ने बताया कि सुबह हम स्नान कर यहां से अपने घर गए थे। पूजा पर बैठे थे तभी ग्रामीण ने सूचना दिया कि आपके पुआल के टाल में आग लग गई है । हम दौड़े दौड़े आए एवं हमारे सभी ग्रामीणों के मदद से आग पर काबू पाए वही इस आग में दस हजार पुआल का टाल,तीन साइकिल एवं एक मोटर जल गया है ग्रामीणों के मदद से आधे घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article