जन आशीर्वाद से एनडीए को अबकी बार ऐतिहासिक विजय मिलेगी : सम्राट चौधरी…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- बिहार के उप मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश सम्राट चौधरी आज तूफानी चुनावी दौरे के क्रम में महाराजगंज पहुंचे। यहां वे महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल जी के नामांकन में शामिल हुए। इसके बाद आयोजित आशीर्वाद सभा में भाग लिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

आशीर्वाद सभा में लोगों से एनडीए को मिल रहे आशीर्वाद से गदगद श्री चौधरी ने कहा कि जनता का यह जोशो-खरोश इस बात का प्रमाण है कि फिर एक बार मोदी सरकार तय है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण महाराजगंज कह रहा है देश को फिर से चाहिए मोदी जी का राज।

 

उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा के प्रत्याशी श्री सिग्रीवाल जी को इस सभा में जन आशीर्वाद देने पहुंचे है उससे साफ है कि एनडीए को अबकी बार ऐतिहासिक विजय मिलेगी।

 

उन्होंने कहा कि आज भाजपा के पास साफ नीति है तो सफल नेतृत्व भी है। उन्होंने कहा कि अगर एनडीए के प्रत्याशी को वोट दीजिएगा तो यह मोदी जी को मिलेगा, लेकिन अन्य प्रत्याशियों को वोट दीजिएगा तो किसे मिलेगा?

 

उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने साफ कहा कि इंडी गठबंधन वालों के पास न नीति है न नेतृत्व है। उन्होंने कहा कि भारत अब अपने गौरवशाली इतिहास को फिर से देख रहा है। आज देश फिर से विश्व गुरु बनने के लक्ष्य की ओर बढ़ चला है। अब बिहार को फिर से लालटेन युग की जरूरत नहीं है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article