7वीं कक्षा के छात्रा को टीचर ने पाइप से मारकर फोड़ दिया दाहिना आंख, टीचर चल रहा है फरार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

गया: बिहार के गया में ट्यूशन और स्कूल का टीचर ने होमवर्क पूरा नहीं करने पर 7वीं कक्षा के एक छात्रा को मारपीट कर दाहिने आंख फोड़ दिया है। दरअसल, यह मामला गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के भलूआई गांव का है।

भलुआई गांव निवासी कपिल यादव के 7 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी ट्यूशन पढ़ने के लिए भलुआई गांव के ट्यूशन और स्कूल के टीचर विजय यादव, पिता जुगी यादव के पास क्लास करने के लिए लगभग 3 महीना से जा रही थी, 30 अप्रैल को जब छात्रा ने एक पेज का होमवर्क पूरा नहीं करके क्लास करने पहुंची थी, तो टीचर ने नल जल योजना के पाइप से पहले गर्दन पर मार कर पिटा, फिर नल-जल योजना के पाइप से आंख पर मार दिया, जिससे छात्रा का दाहिने आंख फुट गया। आंख का डॉक्टर के पास जब छात्रा को दिखाया गया तो, वहां का रिपोर्ट आया है कि आंख पूरी तरह से खराब हो गई। घटना के बाद जब छात्रा के पिता ने मोहनपुर थाने में ट्यूशन और स्कूल के टीचर पर प्राथमिक को दर्ज कराया है, लेकिन पुलिस अब तक टीचर की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। जब छात्रा के पिता थाने पर जाते है तो छोटा-मोटा घटना को बताकर टहलाया जा रहा है और कान में तेल डालकर सो जाने की बात बोला गया। ट्यूशन का टीचर घटना के बाद से फरार चल रहा है। छात्रा के पिता ने बताया कि ट्यूशन का टीचर विजय यादव स्कूल भी बिना नाम के चलाते है। स्कूल और ट्यूशन एक ही है। वहीं पीड़ित परिजन ने मांग किया है कि हमारे पुत्री के साथ जिस तरह से पिटाई कर आंख फोड़ा गया है। उसी तरह से पुलिस भी उसे गिरफ्तार कर सजा दिलाएं, ताकि हमें न्याय मिल सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article