लूटपाट करने के बाद बुजुर्ग व्यक्ति की मारपीट कर हत्या

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

नालंदा : हरनौत के रामसंग गांव में एक घर में लूटपाट करने के बाद बुजुर्ग व्यक्ति की मारपीट कर हत्या कर दी गई है। मामला हरनौत थाना क्षेत्र के रामसंग गांव का है जहां मंगलवार की मध्य रात्रि को अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट करने के बाद 70 वर्षीय मुंद्रिका सिंह को मारपीट कर हत्या कर दी।

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि घर के सभी परिवार बाहर गए हुए थे। घर में दो छोटे-छोटे दो बच्चियां थी जो छत सोने चली गई। वहीं बुजुर्ग व्यक्ति घर में अकेले सो रहे थे। उसी दरमियान अज्ञात बदमाशों ने छत के सहारे घर में घुसकर पहले घर में रखे पेटी की ताला तोड़कर नगद राशि समेत लाखों रुपए की गहना एवं अन्य सामान लूटपाट किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मृतक के परिजन का कहना है कि लूटपाट करने के दौरान बदमाशो को बुजुर्ग व्यक्ति देख लिया। बुजुर्ग व्यक्ति के द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट कर उनकी हत्या कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी परिजन द्वारा स्थानीय थाना पुलिस को दिया गया। जहां मौके पर हरनौत थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया करने में जुट गए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article