देर रात आपसी रंजिश में हुई जमकर गोलीबारी, सीसीटीवी मे सब हुआ कैद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK -बुधवार की देर रात दीघा थाना क्षेत्र के पत्थर गली में गोलीबारी मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।वायरल हुए सीसीटीवी अपराधी गोली चला कर भागते हुए फरार होते नजर आ रहे है।मामला पटना के दीघा थाना क्षेत्र इलाके का है जहां बुधवार की देर रात आपसी रंजिश में गोलीबारी की घटना हुई है घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 3 खोखा बरामद किया है।दरअसल लिखित शिकायत परमेश्वर राय द्वारा दीघा थाना में दर्ज करवाया गया है जिसमे आधा दर्जन लोगो को नामजद किया है।आरोप है कि आपसी बरचश्व को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।फिलहाल वायरल हुए सीसीटीवी के आधार पर घटना में शामिल अपराधियों की पुलिस पहचान करने में जुटी है।बताते चले की निराला ट्रेडर्स के मालिक परमेश्वर राय को अब जान का खतरा सता रहा है जिसकी प्रशासन से गुहार लगाई है।वही इस मामले में पुलिस का दावा है कि जल्द मामले की जांच कर दोषी को गिरफ्तार कर आगे की करवाई की जाएगी ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article