छात्रा के साथ सामाजिक तत्वों के द्वारा किए जा रहे छेड़खानी का विरोध करना मोहल्ले एक युवक को पड़ा महंगा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर में स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ सामाजिक तत्वों के द्वारा किए जा रहे छेड़खानी का विरोध करना मोहल्ले एक युवक को पड़ा महंगा । असमाजिक तत्वों ने तलवार से वार कर किया घायल । इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भरती है।

पूरा मामला कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलन बाजार का है जहां आज लगभग 11 बजे जब स्कूल के छुट्टी के बाद एक छात्रा साइकिल से घर लौट रही थी की तभी एक असामाजिक युवक के द्वारा बेलन बाजार मोहल्ले के सड़क पर अभद्र व्यवहार करते हुए उसके साथ मार पीट किया जाने लगा । जिसका विरोध वहीं के स्थानीय व्यक्ति संतोष कुमार सिंह के द्वारा किया गया। और उस युवक को संतोष और अन्य लोगों के द्वारा उक्त असमाजिक युवक दीपक कुमार के मारपीट किए जाने लगा जिससे अपराधी युवक वहां से फरार हो गया। पर अपराधी दीपक ने अपने इस अपमान का बदला लेने का मन बना लिया और अपने चार दोस्तों के साथ वह संतोष सिंह के घर तलवार ले पहुंच गया। और घर का दरवाजा खटखटा बाहर बुलाया । जैसे ही संतोष घर से निकला अपराधियों ने उस पर तलवार से वार कर दिया जिससे संतोष घायल हो गया । इतने में घर के अन्य सदस्य निकले और उसके बाद अपराधी वहां से भाग खड़ा हुआ । घायल संतोष सिंह ने भी बताया की जैसे ही वह घर का दरवाजा खोल बाहर निकला उसपे दीपक बिंद सहित अन्य अपराधी किस्म के लोगों ने तलवार से हमला कर दिया। जिससे वे घायल हो गए । इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है । घटना की सत्यता की जांच के लिए सीसीटीवी कैमरा भी खंगाल रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article