बेखौफ अपराधियों ने कदम कुआं थाना क्षेत्र मे दिन दहारे एक युवक के सिर मे मारी गोली

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजधानी पटना में रविवार का क्या हाल है सुबह शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में अस्पताल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिनका इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ बेखौफ अपराधियों ने कदम कुआं थाना क्षेत्र के लंगड़ टोली इलाके में दिन दहाड़े एक आशु नाम के युवक को सर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही टाउन डीएसपी और कदमकुआं थाना की पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच अस्पताल भेज दिया है। वही पुलिस ने घटना स्थल से गोलियों से भरा मैगजीन और एक खोखा बरामद हुआ है।बताया जा रहा है की मृतक युवक को एक गोली मारी गई है। मृतक आशु पीरबहोर थाना क्षेत्र के भवर पोखर का रहने वाला है जो नशे का आदि बताया जा रहा हैं। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article