तेजस्वी के बेड रेस्ट वालें बयान पर पीएम मोदी ने किया पलटवार, कहा कोई घूम-घूम कर कह रहा है कि 4 जून के बाद…

Patna Desk

NEWSPR DESK- प्रधानमंत्री दो दिवसीय बिहार दौरे पर आए है। और मंगलवार यानी आज मोतिहारी में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे है । उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की  आजादी के बाद केंद्र की सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने सिर्फ एक परिवार को आगे बढ़ाने के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया। कांग्रेस और उसके साथियों ने मिलकर देश से 60 साल बर्बाद कर दिए। तीन-तीन पीढियों का जीवन तबाह कर दिया। आजादी के 60-70 साल बाद जब देश की जनता ने गरीब मां के बेटे को सेवा करने का अवसर दिया। जब मोदी आया तो हर घर में शौचालय पहुंचा, बिजली पहुंची। ये मोदी है, जिसने हर घर में गैस पहुंचाने का बीड़ा उठाया, ये मोदी ही है जो हर घर तक नल से जल पहुंचाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और RJD ने आपको सिर्फ और सिर्फ तरसा कर रखा। 60 वर्षों में इन लोगों ने बड़े-बड़े महल बना लिए, स्विस बैंक में अकाउंट खुल गए। आपके पास पेट भरने को अन्न नहीं था, लेकिन इन लोगों की तिजोरियां और अलमारी नोटों की गड्डियों से भरी हुई हैं। आपके बच्चों के पास पढ़ने के लिए स्कूल नहीं था, लेकिन इनके बच्चे विदेशों में जाकर पढ़ते रहे। गरीब परेशानी और मुश्किल में था, लेकिन इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता था।

 

- Advertisement -

 

Share This Article
Hide Ads for Premium Members by Subscribing
Hide Ads for Premium Members. Hide Ads for Premium Members by clicking on subscribe button.
Subscribe Now