रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने किया शिक्षक पर चाकू से जानलेवा हमला

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -मुंगेर में पूरब सराय थाना अंतर्गत दिलीप बाबू धर्मशाला के समीप गुरुवार की देर शाम पूरब सराय निवासी सरकारी शिक्षक रवीश कुमार पर अपराधियों ने चाकू से जानलेवा हमला किया। चाकू गर्दन पर लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सदर अस्पताल में घायल रवीश कुमार ने बताया कि शामपुर निवासी पप्पू और रंजीत ने उनके गर्दन पर चाकू से उस समय हमला किया जब वह दिलीप बाबू धर्मशाला स्थित दुकान पर बैठकर एक आदमी से बातचीत कर रहे थे तभी उनके गर्दन पर पीछे से हमला कर दिया। इससे पहले भी रंगदारी की मांग को लेकर दोनों उन पर जानलेवा हमला कर चुके हैं । घायल रवीश कुमार मध्य विद्यालय बिहमा तारापुर में पदस्थापित है। सदर अस्पताल में उपचार के दौरान घायल शिक्षक का बयान कोतवाली थाना पुलिस द्वारा दर्ज किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article