नकली डीएसपी ने किया असली डीएसपी का सामना और खुल गया सारा भेद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

NEWSPR DESK -कटिहार में नकली डीएसपी ने किया असली डीएसपी का सामना और खुला गई पूरी राज, मामला डंडखोड़ा थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जब मो अख्तर हुसैन पुलिस के पूरे ड्रेस में डीएसपी बनकर गाड़ी में बैठकर रूआब झाड़ रहे थे, इस दौरान वाहन चेकिंग कर रहे डंडखोरा थाना पुलिस फर्जी डीएसपी का सामना हो गया, ड्रेस और रुतबा देखकर पहले तो डंडखोरा थाना पुलिस टीम भी सलामी ठोक दिया, लेकिन जब कुछ शक हुआ तब जांच शुरू करते हैं तो पता चल गया डीएसपी साहब असली नहीं बल्कि नकली है, जब नकली डीएसपी और उनके सहयोगी को थाना लाया गया और वरीय पदाधिकारी की मौजूदगी में पूछताछ की गई तो पूरा राज खुल गया दरअसल कटिहार आजमनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले मो अख्तर हुसैन होमगार्ड का पुत्र है और बचपन से ही उन्हें पुलिस अधिकारी बनने का शौक था, जब शौक पूरा नहीं हुआ तो खुद से ही वर्दी सिलवा कर डीएसपी बन गए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

परिवार के साथ-साथ समाज को भी धोखा देने लगे। चर्चा यह है फर्जी डीएसपी बनकर मो अख्तर हुसैन कई जमिनी विवाद की पंचायती के साथ-साथ अपने फर्जी पहचान के आधार पर अधिकारियों पर भी दबाव बनाते थे फिलहाल पुलिस ने फर्जी डीएसपी मो अख्तर हुसैन और उनके सहयोगी मो मेहरुद्दीन खा को गिरफ्तार कर लिया है, इनके पास से पुलिस का बैच लगा हुआ वर्दी, आईडेंटि कार्ड, एटीएम कार्ड और कई बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड बरामद हुए हैं।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article