ट्रक व ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत, ट्रैक्टर चालक की मौ*त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -सासाराम जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरघट मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह एक ईंट लदे ट्रैक्टर व अनियंत्रित ट्रक में जोरदार भिड़ंत होने से 27 वर्षीय ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी है। बताया जाता है कि गणेशपुर गांव निवासी ट्रैक्टर चालक सुशील पासवान ट्रैक्टर से ईंट लेकर सासाराम की ओर जा रहे थे।

तभी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित घोरघट मोड़ के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने ईंट लदे ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर चालक की घटनास्थल पर हीं गाड़ी के नीचे दबकर मौत हो गई। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची शिवसागर थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला और अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे। जहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तथा सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article