मृतक के पत्नी से था अवैध संबंध इसलिए चचेरे भाई ने गोली मार कर दी हत्या, भतीजे की मायागंज में मौत भाई ने पीएमसीएच में तोड़ा दम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -भागलपुर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गंगानिया में हुए पिता पुत्र की मर्डर मिनिस्ट्री मामले में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। मृतक राजीव मंडल के पत्नी रूपमनी देवी से आरोपी चचेरा भाई विकास मंडल से बीते सालों से अफेयर चल रहा था। दोनों के बीच प्यार का राजीव मंडल बाधा बना हुआ था, आए दिन राजीव विरोध करता था। जिसको बीच रास्ता से हटाने के लिए विकास मंडल ने गोली चला दी। विकास ने आधा दर्जन से अधिक फायरिंग किया जैसे ही मृतक राजीव मंडल घर से बाहर निकाला तो विकास मंडल ने उसे पर तवातोड़ गोली चलाई। जिससे कि दो गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए मायागंज ले गए लेकिन, वहां डॉक्टर ने बेहतर उपचार के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान राजीव मंडल की मौत हो गई। मृतक राजीव मंडल के बहन बबीता देवी के पुत्री ने कहा मर्डर मिनिस्ट्री के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला है। बीते एक साल से राजीव मंडल की पत्नी रुक्मणी से हत्यारा चचेरा भाई विकास मंडल से प्रेम प्रसंग चल रहा था आए दिन राजीव मंडल इसको लेकर विरोध करते थे। जिसके लिए विकास मंडल पहले भी गाली गलौज और जान मारने की कोशिश किया राजीव मंडल की बहन कविता देवी के 17 वर्षीय पुत्री चापाकल पर नहा रही थी। तभी विकास मंडल ने उस पर मिट्टी फेंक दिया। इसी को लेकर विवाद सुलगा, बदला लेने के लिए जैसे ही छत पर से राजीव मंडल उतरा तो उस पर गोली चला दी।

घटना में पिता पुत्र की मौत हो गई है। मरने वाले की पहचान 12 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार और 35 वर्षीय विकास मंडल शामिल है । मामले को लेकर पुलिस ने विकास मंडल के दो पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया स्थानीय लोगों के मुताबिक विकास मंडल दहशत फैलाने के लिए हथियार हमेशा पास रखता था। शराब के नशे में धुत रहता था। दो महीना पहले जेल से विकास छूटकर घर आया था और उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है। मृतक के बहन बेटी ने बताया कि नहाने के दौरान विकास मंडल ने उन पर मिट्टी फेंक दिया। पहले से गाली गलौज कर रहा था। विरोध करने पर गोली चला दी। इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article