पत्नी की हत्या कर फरार चल रहा आरोपी पति को चैनपुर थाने के पुलिस ने किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- कैमूर पत्नी की हत्या कर फरार चल रहा आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया यह कार्रवाई कैमूर जिले के चैनपुर थाने की पुलिस ने की है चैनपुर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बराढ़ी गांव में पत्नी की हत्या के बाद फरार चल रहे पति को स्थानीय पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

चैनपुर थाने की पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है उसकी पहचान बराढ़ी गांव निवासी चंद्रिका गोंड का पुत्र रामचंद्र गोंड के रूप में की गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पति को पुलिस द्वारा थाना ले जाया गया।

 

 

थाने में पुलिस द्वारा आरोपी पति के खिलाफ कागजी कार्रवाई की गई और कागजी कार्रवाई करने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी का मेडिकल जांच कराया गया और मेडिकल जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों को पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article