बाइक चोरी करते हुए चोर रंगे हाथ धराया,लोगों ने जमकर की पिटाई,किया नगर थाना के हवाले 

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK कटिहार बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया पहले तो जमकर युवक की पिटाई की गई। बाद में नगर थाना पुलिस के हवाले किया गया। घटना कटिहार सदर अस्पताल परिसर की है। सौरिया गांव के रहने वाले एक व्यक्ति अपने बाइक से सदर अस्पताल मरीज को देखने के लिए पहुंचा था।

उन्होंने अपनी बाइक सदर अस्पताल मुख्य द्वारा के समीप ही लगाकर मरीज को देखने चले गए। थोड़ी देर बाद दो युवक उसके गाड़ी के पास पहुंचा और बाइक का लॉक खोलने लगा। तभी एंबुलेंस के चालको की नजर उन दोनों युवक पर पड़ी। एंबुलेंस चालको ने तुरंत उन दोनों युवक को पकड़ लिया जिसमें एक युवक वहां से भागने में सफल रहा जबकि एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। बाइक चोरी की बात सुनकर मौजूद लोगों ने पहले उस युवक की जमकर पिटाई कर दी। बाइक चोरी करने वाला युवक का पहचान मनिहारी थाना क्षेत्र के दिलारपुर निवासी मो आमिर के रूप में हुई है। वही चोरी की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक चोरी के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर थाना लेकर गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article