राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज 66वां जन्मदिन, पीएम मोदी ने दी शुभकामना

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज 66वां जन्मदिन है।इस खास मौके पर दुनियाभर से उन्हें शुभकामना संदेश दिया जा रहा हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान का दौरा करेंगी। इस दौरान वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी और उसके बाद वह संस्थान परिसर में औपचारिक रूप से एक पौधा लगाएंगी, जो विकास और नवीनीकरण का प्रतीक है। इसके बाद वे प्रोस्थेटिक्स और ऑर्थोटिक्स कार्यशाला का निरीक्षण करेंगी, जिसमें शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन को बेहतर बनाने में पुनर्वास सेवाओं के महत्व पर जोर दिया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article