गूगल मैप्स यूज करते समय बरते सावधानी, चल रहा स्कैम….

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- ऑनलाइन स्कैम अब काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। बता दे की स्कैमर्स रोज लोगों को ठगने के नए-नए तरीके लाते रहते हैं। इसमें से सबसे कॉमस वॉट्सऐप के जरिए मैसेज भेज कर स्कैम करना है। कुछ समय पहले यूट्यूब पर लाइक करके पैसे कमाने वाला एक स्कैम सामने आया था, जिसमें बहुत से लोगों ने लाखों रुपये गंवा दिए। ऐसा ही कुछ अब Google Maps में हो रहा है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हाल ही में एक घटना सामने आई है, जिसमें ग्रेटर नोएडा के निवासी संदीप कुमार (Chi-1 एक वर्क-फ्रॉम-होम स्कैम का शिकार हो गए हैं, जिसमें गूगल मैप्स पर होटलों की रेटिंग का काम दिया गया था। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार कुमार ने जनवरी 2024 में 20.54 लाख रुपये गंवा दिए।

आपको बताते है की आखिर ये स्कैम क्या है

रिपोर्ट में पता चला है कि कुमार को एक वॉट्सऐप मैसेज मिला, जिसमें वर्क फ्रॉम होम का विकल्प दिया गया है। इसके लिए गूगल मैप्स पर होटलों की रेटिंग करना था।

इस प्रस्ताव से आकर्षित होकर कुमार 100 सदस्यों वाले टेलीग्राम समूह में शामिल हो गए, जहां उन्होंने रेटिंग कार्य पूरे करना शुरू कर दिया। हालांकि, जल्द ही इस काम में पैसे निवेश करने का कहा गया।

कुमार ने शुरू में 50,000 रुपये का निवेश किया, लेकिन पैसे निकालने में असमर्थ रहे। जब उन्होंने अपना पैसा वापस लेने का प्रयास किया, तो उन्हें टैक्स के रूप में एक्स्ट्रा 5 लाख रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया गया। जिसमें फंसकर उन्होंने कुल 20,54,464 रुपये का निवेश किया।

कुमार को तब अहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है, जब उनसे उनके खातों को ‘डीफ्रीज’ करने के लिए फिर से ज़्यादा पैसे मांगे गए ।

इसके बाद उन्होंने नोएडा सेक्टर 36 में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी और आईटी अधिनियम के उल्लंघन के आरोप शामिल हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article