मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं मानव व्यापार निषेध के सुदृढ़ीकरण हेतु 117 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -पटना, 21 जून 2024 – मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग से सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं मानव व्यापार निषेध के सुदृढ़ीकरण हेतु 117 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण के पूर्व उसका निरीक्षण किया और उसकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।कार्यक्रम की शुरूआत में अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात श्री सुधांशु कुमार ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री  विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री  विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सांसद  देवेश चन्द्र ठाकुर, विधान पार्षद  संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद  ललन सर्राफ, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव  ब्रजेश मेहरोत्रा, पुलिस महानिदेशक  आर०एस० भट्टी, गृह विभाग के प्रधान सचिव  अरविंद कुमार चौधरी, सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article