- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK -चंद्रयान 3 की साउथ पोल में सफल लैंडिंग के बाद से लगातार भारत अंतरिक्ष की दुनिया में अपने पैर पसारता जा रहा है। भारत इतिहास रचने के मार्ग पर काम कर रहा है।वही अब ISRO भारत के चौथे मून मिशन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में जुट गया है। ISRO प्रमुख एस सोमनाथ के अनुसार जल्द चंद्रयान-4 को दो भागों में लॉन्च किया जाएगा।
जिसे लेकर इसरो प्रमुख ने बताया कि चंद्रयान-4, चांद से सैंपल लेकर आएगा। बता दे इसी सप्ताह चीन का चांगई 6 मिशन चंद्रमा से 2 किलो सैंपल लेकर पृथ्वी पर पहुंचा है। उसने सैंपल चंद्रमा के सुदूर इलाके से जुटाए जो हमारी पृथ्वी से नहीं दिखता। ऐसे मे चांद के सुदूर हिस्से से सैंपल लाने वाला चीन दुनिया का पहला देश बन गया है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
