नाबालिक के साथ हैवानियत,दरिंदों ने पहले की सामूहिक दुष्कर्म फिर उतारा मौ*त के घाट

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- मोतिहारी जिले की है जहां से हैवानियत का एक ऐसा कारनामा सामने आया है जिसे जान कर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे।

यहाँ एक माशूम का अपरहण कर नशे में धुत कुछ दरिंदों ने पहले सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए युवती के शव को कपडे में लपेट कर झील में फेख दिया । लेकिन घटना के आठ दिन बाद जब झील से माशूम का शव बरामद हुए तो परत दर परत वारदात का खुलासा होने लगा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पर इन सब के बीच अपनी माशूम बच्ची को खोजने के लिए महिला ने पुलिस पर जो आरोप लगा रही है वह भी काफी शर्मनाक है ।

लेकिन पहले हम आपको इस घटना के संबंध में बताते है आपको बता दे कि आज से लगभग आठ दस दिन पहले नगर थाना क्षेत्र के कोलुहरवा मोहल्ले से एक नाबालिग लड़की गायब हो गई थी। जिसका सड़ा गाला शव झील से पुलिस ने बरामद किया। शिनाख्त के बाद शव की पहचान उसी गायब हुई लड़की के रूप में हुई है परिजनो ने कपडा से अपने बेटी की पहचान की है हलाकि पुलिस ने डीएनए टेस्ट के लिए भी कार्यवाई शुरू कर दिया है ।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोल्हुअरवा का रहने वाला एक दंपत्ति ठेला पर फल और सब्जी बेचता है। विगत 16 जून की रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे उसके घर से उनकी 14 वर्ष की नाबालिग लड़की गायब हो गई। और बाजार में किसी लड़के से बात कर रही थी जिसका विरोध जब स्थानीय लोगो ने किया तो लड़का एक ओर भाग खड़ा हुआ और लड़की बगल के एक घर में छुप गई इस बीच कुछ दरिंदों की नजर उस लड़की पर पड़ गई सभी नशे में धुत थे और उस लड़की को ऑटो में जबरन उठा ले गए और शहर से बाहर एकांत किसी जगह पर ले जाकर उस माशूम के साथ सभी ने सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर लड़की को मौत के घाट उतार कर मुफ्फसिल थाना छेत्र के फुर्सतपुर झील में कपडे में लपेट कर फेख दिया और भाग खड़े हुए।

वह इस बीच अपनी गायब हुई बच्ची को ढ़ंढने के लिए पीड़ित महिला जब नगर थाने पहुची तो उसकी बच्ची को खोजने के लिए पुलिस द्वारा दक्षिणा के तौर पर रुपए मांगे गए।

यह आरोप हम नहीं बल्कि खुद महिला बिलख बिलख कर लगा रही है हालांकि इस आरोप में कितनी सच्चाई है यह जाँच का मुद्दा है ।बहराल इस बीच मुफ्फसिल पुलिस को यह सुचना मिली की थाना छेत्र के फुर्सतपुर झील में एक शव तैर रहा है मौके पर पुलिस पहुची और शव झील से निकाल कर जब शिनाख्त कराया गया तो यह वही लड़की थी जो पिछले 16 जून को अपने घर से गायब थी ।

पीड़ित परिवार का साफ आरोप है कि उसकी माशूम बच्ची का पहले अपहरण किया गया और उसके बाद सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर फेख दिया गया था ।इस कांड में पीड़ित परिवार वालो ने नगर थाना में आवेदन देकर तीन नामजद समेत दो अज्ञात पर अपनी बेटी के लिए अपहरण करने का आरोप लगाया था।

घटना के संबंध में मोतिहारी एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से एक शव बरामद हुआ है। जिसकी पहचान हो गई है। नगर थाना में मृतका के गुमशुदगी की रिपोर्ट उसकी मां ने लिखाई थी। घटना की जांच की जा रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। परिजनों द्वारा लगाये जा रहे आरोपों को लेकर फॉरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं कुछ कहा जा सकता हुए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article