पिछले 24 घंटे में राज्य के 06 जिलों में वज्रपात से 09 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK पटना, 06 जुलाई 2024 – पिछले 24 घंटे में वज्रपात से जहानाबाद में 03, मधेपुरा में 02, पूर्वी चम्पारण में 01, रोहतास में 01, सारण में 01 एवं सुपौल में 01 व्यक्ति की मौत पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने आज ही मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article