जमीन मापी कर रहे अंचल अमीन के साथ शराबी युवकों ने की मारपीट

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-मुंगेर में शामपुर थाना क्षेत्र के घोड़ाखुर गांव के समीप सीआई की मौजूदगी में जमीन की मापी कर रहे अंचल सरकारी अमीन के साथ शराब के नशे में धुत युवकों ने मारपीट किया। जिसमे दो अंचल अमीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार घोड़ाखुर के समीप एक सरकारी विद्यालय की जमीन को अंचल निरीक्षक ओमप्रकाश की मौजूदगी में दो सरकारी अंचल अमीन मयंक कुमार और विमलेश कुमार जमीन की मापी कर रहे थे। तभी बाइक पर सवार शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने अंचल निरीक्षक ओमप्रकाश और अंचल अमीन को जमीन की मापी करने से रोका। साथ ही सीआई ओमप्रकाश के साथ शराब के नशे में धुत तीनों असामाजिक तत्वों ने दुर्व्यवहार और धक्का मुक्की किया। यही नहीं इन्होंने गाली गलौज करते हुए अंचल अमीन मयंक कुमार और विमलेश कुमार के साथ मारपीट किया। जिसमे अंचल अमीन मयंक के सिर पर प्रहार कर जख्मी कर दिया। साथ ही विमलेश कुमार के सिर में भी गंभीर चोटें आई है।

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद शामपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मारपीट करने वाले एक युवक सुकरू बिंद का पुत्र विक्की बिंद को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। जबकि अन्य भाग निकला। जिसकी धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है। घटना में जख्मी अमीन मयंक और विमलेश को शामपुर पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां दोनों जख्मी अंचल अमीन का प्राथमिक उपचार कर मुंगेर रेफर कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article