गड्ढे में बिहार का भविष्य,हल्की बारिश से स्कूल बना तालाब

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK – असरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सीतादेवी जगमोहन साह बालिका इंटर विद्यालय परिसर में जल जमाव के कारण छात्राओं को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल जमाव के कारण विद्यालय परिसर के चारों ओर तालाब का दृश्य दिख रहा है। छात्राएं गंदे पानी मैं घुसकर विद्यालय के क्लासरूम जाती हैं । छात्राओं ने बताया कि बारिश एवं नाली की पानी में पैर डूबा कर प्रतिदिन जाना पड़ता है ।

इस दौरान सांप बिछु, कीड़े मकोड़े की काटने का भय लगा रहता है। साथ ही क्लास रूम में पढ़ाई के दौरान गंदे पानी के दुर्गंध से पढ़ाई नहीं हो पाती है। जबकि विद्यालय प्रबंधन के द्वारा उपस्थिति के लिए लगातार दबाव बनाया जाता है एवं नाम काटने की धमकी दी जाती है ।

स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने बताया कि स्कूल की हर साल बारिश होने से स्कूल तालाब बन जाता है छात्राओं को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है । कई सालो से पनप रही इस गंदगी से बच्चों के बीमार पड़ जाने का भी खतरा बना हुआ है। इसमें सांप एवं बिछी भी घूमते रहते हैं। प्रखंड एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी को लगातार जल जमाव की समस्या को लेकर तीन वर्षों से आवेदन कर रहे हैं लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान नहीं निकल पाया है। यहां तक की बरसात के बाद भी विद्यालय के खेल मैदान में जल जमाव बना रहता है। इसके कारण बच्चों को खेलकूद से वंचित होना पड़ रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article