रिटेल बाजार का बादशाह बना रिलायंस, 24 हजार करोड़ में फ्यूचर ग्रुप का किया अधिग्रहण

PR Desk
By PR Desk

मुंबई। भारत में रिटेल बाजार में अब मुकेश अंबानी की रिलायंस ग्रुप ने बादशाहत कायम कर ली है। कंपनी ने भारत में रिटेल मार्केट की सबसे बड़ी कंपनी फ्यूचर ग्रुप पर अधिकारिक रूप से अधिग्रहण कर लिया है। रिलायंस ने इसके लिए 24713 करोड़ की रकम अदा की है। इस अधिग्रहण के साथ ही फ्यूचर ग्रुप द्वारा संचालित बिग बाजार, एफबीबी, फूड बाजार, सेंट्रल, ब्रैंड फैक्ट्री और होम टाउन पर रिलायंस का कब्जा हो गया है।

इस विलय की घोषणा करते हुए बताया कि आरआरवीएल ने कहा कि इस अधिग्रहण योजना के तहत फ्यूचर समूह अपनी कुछ कंपनियों का विलय फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एफईएल) में कर रहा है। कंपनी ने बताया कि इस योजना के तहत फ्यूचर समूह के खुदार और थोक कारोबार को आरआरवीएल की पूर्णस्वमित्व वाली कंपनी रिलायंस रिटेल एंड फैशन लाइफस्टाइल लिमिटेड (आरआरएफएलएल) को हस्तांतरित किया जाएगा। इसके अलावा लॉजिस्टिक्स और भंडारण कारोबार आरआरवीएल को हस्तांतरित किया जाएगा।

यह है रिलायंस की योजना

मुकेश अंबानी ने रिटेल बिजनेस में 3 करोड़ किराना मालिकों और 12 करोड़ किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा था। फ्यूचर समूह के खुदरा व्यापार, थोक और सप्लाई चेन व्यवसाय के अधिग्रहण से रिलायंस अपनी स्थिती मजबूत कर रहा है। रिलायंस वेचर्स की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा कि भारत में आधुनिक रिटेल के विकास में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हमे आशा है कि छोटे व्यापारियों, किराना स्टोर्स और बड़े उपभोक्ता ब्रांडों की सहभागिता के दम पर रिटेल सेक्टर में विकास की गति बनी रहेगी, हम देश भर में अपने उपभोक्ताओं को बेहतर मूल्य प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Share This Article