BREAKING- सड़क दुर्घटना में पॉलिटेक्निक छात्र की मौ/त परिवार में मचा कोहराम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- बांका के सहायक थाना नवादा बाजार क्षेत्र के सन्हौला – जगदीशपुर सड़क मार्ग पर कोतवाली गांव स्थित बांका राजकीय पॉलिटेक्निक के सामने गुरुवार को करीब 11:30 बजे पॉलिटेक्निक संस्थान की ओर पैदल जा रहे छात्र को सीमेंट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया।

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जिससे छात्र बुरी तरह घायल हो गया. घायल अवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही छात्र की मौत हो गई. इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों व छात्रों ने ट्रैक्टर को आग लगाने का प्रयास किया लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस के पहुंच जाने से प्रयास असफल हो गया।

 

 

घटना के बाद ट्रैक्टर मालिक सह चालक अशोक यादव वाहन को छोड़कर फरार हो गया. मृतक छात्र सिविल अभियंत्रण ब्रांच के पांचवे सेमेस्टर का छात्र था. और कोतवाली में भाड़े के कमरे में रहकर पढ़ाई करता था. मृतक छात्र की पहचान धोरैया थाना क्षेत्र के लहोरिया सादपुर गांव निवासी हरि किशोर पंडित के सुपुत्र मनीष कुमार के रूप में हुआ है।

 

 

जानकारी के अनुसार मृतक मनीष कुमार राजकीय पॉलिटेक्निक बांका के सिविल अभियंत्रण ब्रांच के पांचवें सेमेस्टर का छात्र था. छात्र कोतवाली गांव में भाड़े के मकान में रहकर पढ़ाई करता था. गुरुवार की सुबह 11:30 बजे वह अपने कमरे से निकलकर पढ़ने संस्थान की ओर पैदल जा रहा था. तभी टेकानी गुड्स यार्ड से सीमेंट लेकर सन्हौला की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने संस्थान के सामने छात्र को कुचल दिया. इस घटना में छात्र बुरी तरह घायल हो गया।

 

 

स्थानीय लोगों व संस्थान प्रबंधन छात्र को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर जा रहे थे. लेकिन जगदीशपुर के पूर्व ही छात्र की मौत हो गई. छात्र के मौत की खबर सुनकर संस्थान के छात्र उग्र हो गया और सन्हौला जगदीशपुर सड़क मार्ग को संस्थान के सामने पूरी तरह बाधित कर दिया है।

 

 

छात्र उच्च अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़ा है।थाना अध्यक्ष पंकज किशोर ने कहा कि छात्रों एवं परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है. लेकिन छात्र उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

 

 

20 लाख मुआवजे की मांग के साथ परिवार मैं एक सरकारी नौकरी की मांग पर अंडे है छात्र एवं ट्रेक्टर पर उचित कार्यवाही साथ साथ छात्र छात्राओं की मांग है कि कालेज टाईम 10-5 बजे तक इस मार्ग पर भारी वाहन को रोका जाय।पुलिस गस्ती 24 घंटा हो एवं भविष्य मैं ऐसी घटना ना हो इसके लिए कालेज सड़क पर ब्रेकर लगाया जाय।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article