कांवरियों को जत्था कावर लेकर देवघर के लिए रवाना

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

देव मे श्रावणी मेला के दूसरे सोमवार को बड़ी संख्या में कांवरिया बोलबम के जयकारे के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम जाने के लिए रवाना हुए। शिव भक्त रंग-बिरंगे कांवर लेकर यात्रा कर रहे हैं। 50 शिव भक्तों का जत्था कांवर लेकर रवाना हुए। माथे पर पगड़ी थी। ऐतिहासिक सूर्य मंदिर में दर्शन कर शिव भक्त कीर्तन करते हुए एवं बोलबम के जयकारे लगाते निकले। सदस्यों ने बताया कि 20 साल से लगातार कांवर लेकर सुल्तानगंज से बाबाधाम तक पैदल यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ को जलाभिषेक करते आ रहे हैं। हमलोग 50 कांवरियों के जत्थे में देवघर जा रहे हैं। कांवर यात्रा के माध्यम से पर्यावरण की रक्षा एवं देश में शांति, अमन चैन का संदेश दे रहे हैं।यात्रा करने वाले डॉ संतोष भारती, कुंदन सिंह ,गुड्डू सिंह ,कृष्ण प्रसाद ,धर्मेंद्र सिंह ,धीरेंद्र कुमार, संजय गुप्ता, गोलू सिंह, भोला ठाकुर,संतोष कुमार, मिथिलेश प्रसाद, विशाल यादव आदि लोग शामिल हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article