कोई तो जगा दो : कार्यक्रम में आ गया विधायक जी को नींद गहरी नींद में सो गया सभी मंत्री देखते रहे फर्राटे मारते रहे

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- भागलपुर के गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल अपने अनोखे कारनामो से चर्चा में बने रहते हैं। अब यह वीडियो देख लीजिए कैसे विधायक जी बेधड़क सोए हैं नहीं-नहीं वह अपने घर मे नहीं बल्कि बड़े कार्यक्रम में गहरी नींद ले रहे हैं।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

दरअसल मौका था भागलपुर के बिहार कृषि विश्विद्यालय सबौर के स्थापना दिवस समारोह का जहां बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार समेत कई विधायक जनप्रतिनिधि, किसान के उधमी शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रवण कुमार के बगल में बैठे विधायक गोपाल मंडल कुर्सी पर सर रखकर गहरी निद्रा लेते नजर आए।

 

 

विधायक जी बोर हो रहे थे उन्होंने भाषणों को नहीं सुनकर सोना ही मुनासिब समझा। विधायक जी ऐसे सोए थे मानों वह जनता का काम करते करते थक गए हों उन्होंने कई रातों से अच्छी नींद न ली हो।

 

 

मिनटों सोए रहे जब विधायक जी तो जब मंत्री श्रवण कुमार और पीरपैंती विधायक ललन पासवान की नजर पड़ी तो दोनों ने उन्हें जगाया। जब मंच से बिहार विधान परिषद के सदस्य एनके यादव वक्तव्य दे रहे थे तब गोपाल मंडल सोते नजर आए, वहीं मंत्री श्रवण कुमार के भाषण के दौरान भी वह नींद लेते नज़र आये।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article