सिटी एसपी ने पीएमसीएच टीओपी प्रभारी को किया लाइन हाजिर, नए प्रभारी की हुई नियुक्ति

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

पटना सिटी एसपी ने पीएमसीएच टीओपी प्रभारी राजू दुबे को लाइन हाजिर कर दिया है। कार्य में लापरवाही पाए जाने के बाद सिटी एसपी ने ये कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि टीओपी प्रभारी राजू दुबे को स्थानांतरण कर दिया गया था। जिसके बाद भी टीओपी प्रभारी अपने नए जगह पर योगदान नही दे रहे थे।

जिसके बाद सिटी एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। हालांकि तुरंत ही सिटी एसपी चंद्र प्रकाश ने पीरबहोर थाना में पदस्थापित दारोगा शुभम कुमार को पीएमसीएच टीओपी का नया प्रभारी बना दिया है। आपको बता दें कि सूबे के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में आये दिन दर्जनों मामले आते है, पीड़ित को कोई समस्या न हो इसको लेकर ऐसा निर्णय लिया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article