करोड़ों रुपए के मालिक धोनी भी हैं कर्जदार, जानें कितना है उधार

PR Desk
By PR Desk

रांची। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से हाल में ही संयास लेनेवाले महेन्द्र सिंह धोनी करोड़ों रुपए के मालिक हैं, लेकिन फिर भी उनके नाम पर उधारी का लेबल लगा हुआ है। धोनी झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के कर्जदार हैं। हाल में ही जेएससीए के वार्षिक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।

दरअसल, झारखंड राज्य क्रिकेट संघ ने आम सभा में जो वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की है, उसमें माही पर 18 सौ रुपए का बकाया दर्ज हैं।हालांकि यह बकाया किस मद में है इसकी जानकारी जेएससीए नहीं दे पाया है। इस संदर्भ में जब जेएससीए पदाधिकारियों से पूछा गया तो वे बोलने से कतराते रहे। एक पदाधिकारी ने कहा कि इस बात को तूल देना बेकार है। उन्होंने कहा कि धोनी जेएससीए के आजीवन सदस्य हैं। वह इन बातों से ऊपर हैं।

Share This Article