मोतिहारी में भारत बंद का असर, व्यापारीयों ने बंद रखी दुकानें,जगह-जगह पुलिस बल तैनात

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- पूर्वी चम्पारण,ज़िलें भर मे बंद का असर वही मोतिहाती मे देखने मिल रहा है,अनुसूचित जाति जनजाति (SC/ST) के आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में भारत बंद के तहत पूर्वी चम्पारण जिले में भी दिख रहा है बंदी का असर ।भारत बंद के आह्वान पर मोतिहारी शहर या मोतिहारी से मुजफ्फपुर जाने वाले N H को भी बंद किया गया है, बखरी , मधुबन, ढाका भी बंद रहा।

बंद के दौरान मुख्य बाजार के चौराहे सुनसान नजर आए। पताही के मुख्य चौराहे थाना चौंक, ब्लॉक रोड सहित सभी चौराहों पर सन्नाटा छाया रहा। वही मोतिहारी मे भी कचहरी चौक,बलुआ चौक,छतौनी चौक व मिना बाजार मे भी बंदी का असर देखा गया इस दौरान सभी दुकाने बंद देखी गई।वही कचहरी चौक पर एक बीमार महिला रोते हुए नज़र आई जिसे पुलिस के हस्तक्षेप से बीमार महिला को अस्पताल भेजा गया। वही सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए और पुलिस प्रशासन की ओर से जगह जगह पुलिस बल तैनात किए गये है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article