मुखिया के पति और बेटे को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- कटिहार के कोढा प्रखंड के बिनोदपुर पंचायत में जनाजे में शामिल होने पहुंचे विनोदपुर पांचायत के मुखिया और उसके पुत्र को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया जिसके बाद घटना की सूचना पाकर रौतारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुखिया पति और उसके पुत्र को लोगो की चुंगल से निकालकर थाने ले गई।

मामले के बारे में बताया जाता है कि विनोदपुर पांचायत की मुखिया बीबी फरजाना के पति हारून रशीद और बेटे मो0 सलमान के साथ अपने गाँव मे एक व्यक्ति के जनाजे में शामिल होने गया था इसी दौरान लोग आक्रोश में आ गए और दोनों को बंधक बनाकर पंचायत बिठा दी गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

स्थानीय लोगो ने बताया कि आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया की गांव में हुए जनाजे में शामिल होने के लिए आए मुखिया के पति और पुत्र पर आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों को घेरा और उसके साथ मारपीट भी किया गया कुछ देर तक बंधक बनाया गया वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने रौतारा थाना को सूचित किया मौके पर पहुंचे रौतरा थाना पुलिस दल बल के साथ दोनों को अपने कब्जे में लेकर थाने ले जा कर मामला की पूछ ताछ की जा रही हैं ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article