बाइक चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश, तीन लोग गिरफ्तार,दो बाइक बरामद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना -बाइक चोरी कर सस्ते दामों पर बेचने वाले एक गिरोह का पीरबहोर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। वही इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से विभिन्न जगहों से चोरी की गई दो बाइक बरामद की गई है। तीनो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी पटना के कई थाना क्षेत्र में बाइक चोरी करते थे।बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार बाइक चोरी की वारदातें हो रही थी। खासकर गोविंद मित्रा रोड, खजांची रोड, दुरूखी गली से बाइक चोरी हो रही थी। जिसके बाद पीरबहोर थाना प्रभारी अब्दुल हलीम ने गाड़ी चोरी होने वाली जगह पर सादे लिवाज में अपने पुलिसकर्मियों को लगाया जिसके बाद पीरबहोर थाना को सफलता के रूप में एक युवक अमित को पकड़ा।

पीरबहोर थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक लड़का बाइक चोरी करने के नियत से खड़ा है। वही सूचना के आलोक में पुलिस ने छापेमारी कर अमित को गिरफ्तार कर लिया। जिसके निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर महेंद्रू का रहने वाला बंटी खान और बकरी मंडी अजीमाबाद कॉलोनी से शाहिल कुमार को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 2 मोबाइल फोन और मास्टर की भी बरामद हुआ है। पुलिस ने जब पूछताछ किया तो कई चौकाने वाली बातें सामने आई। इन तीनों ने करीब दो दर्जन से भी ज्यादा बाइक चोरी की है और उसे पटना के अलावा अलग अलग जिलों में 5 से 6 हजार में बेच दिया करते थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article