10 हजार कमाई, 2 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस – जानिए पूरा मामला

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गया में आश्चर्यचकित करने वाला मामला सामने आया है। पुरानी गोदाम में रिफाइन और तेल के होलसेलर थोक एवं खुदरा विक्रेता के यहां 10 हज़ार की नौकरी करने वाले एक कर्मी को आयकर विभाग ने 2 करोड़ 3 हजार,308 रुपये का टैक्स नोटिस भेजा है।

इतना ही नहीं आयकर विभाग ने पीड़ित को दो दिनों के अंदर 67 लाख फाइन के रुपए जमा करने का टाइम टेबल निर्धारित किया है।इस तरह के नोटिस मिलने के बाद से पीड़ित काफी घबराया हुआ है। बता दें कि पीड़ित कोतवाली के नई गोदाम मोहल्ले का रहने वाला राजीव कुमार वर्मा है। जो पुरानी गोदाम में तेल और रिफाइन होलसेलर के यहां प्राइवेट काम करता है। पीड़ित राजीव ने बताया काम के बदले उसे हर महीने 10 हज़ार रुपए पगार मिलते हैं। सब कुछ ठीक चल रहा था अचानक आयकर विभाग के इस नोटिस ने उसे परेशानियों में डाल दिया है। राजीव ने बताया कि वह कॉरपोरेशन बैंक शाखा में पिछले 22 जनवरी 2015 को 2 लाख रुपये की फिक्स डिपॉजिट की थी लेकिन मैच्योरिटी के पहले ही किसी काम को लेकर डिपॉजिट का पैसा 16 अगस्त 2016 को निकाल लिया गया था। उसके बाद वह पुरानी गोदाम में काम करने लगा, लेकिन अचानक आयकर विभाग ने 2 करोड़ 3 हजार 308 रुपये का टैक्स नोटिस भेजकर परेशानी बढ़ा दी है।

आयकर विभाग से भेजे गए टैक्स नोटिस में बताया गया है कि वर्ष 2015-16 में 2 करोड़ कि फिक्स डिपॉजिट करवाया था। जिसका रिटर्न फाइल अभी तक नहीं भरा गया और आयकर विभाग का टैक्स भी जमा नहीं किया गया है‌।वहीं पीड़ित राजीव कुमार वर्मा इनकम टैक्स रिटर्न फाइल का नाम भी पहली बार सुना है। उसका कहना है कि अब 10 से 12 हजार रुपये महीना की पगार में रिटर्न फाइल क्या करें। आयकर विभाग के नोटिस के बाद पिछले 4 दिनों से पीड़ित काम करने भी नहीं गया है।नोटिस के बाद वह काफ़ी परेशान होकर गया आयकर विभाग कार्यालय पहुंचा। वहां रहे अधिकारी से बात की जिस पर अधिकारियों ने यह जबाव दिया कि अब वह पटना आयकर विभाग कार्यालय जाए। जहां से निदान हो सकता है।वहीं पीड़ित राजीव को 2 करोड़ 3 हजार 308 रुपये का टैक्स के रूप में 67 लाख रुपये 2 दिनों के अंदर भी जमा करने को कहा गया है। जिससे वह काफ़ी परेशान है। सब जगह मदद की गुहार लग रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article