पटना एसएसपी ने अचानक कई थानों में मारा छापा, थानेदारों की लगाई क्लास

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना एसएसपी राजीव मिश्रा का ताबड़तोड़ थानों में छापेमारी और औचक निरीक्षण का कार्य जारी है। एक बार फिर एसएसपी राजीव मिश्रा शनिवार की सुबह दल बल के साथ कई थानों में पहुंचे जहां गस्ती दल और थानों के पूरी कार्य की पूरी जानकारी प्राप्त की।

दरअसल क्राइम कंट्रोल और बेहतर पुलिसिंग को लेकर लगातार अभियान के तहत निरीक्षणों का दौड़ जारी है। पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने पटना शहरी क्षेत्र गर्दनीबाग, बेऊर, जक्कनपुर, कोतवाली एवं मरीन ड्राइव गांधी मैदान ट्रैफिक पोस्ट का जायजा लिया। गौरतलब हो की अटल पथ और मरीन ड्राइव पर स्नैचिंग सहित बाइकर्स गैंग पर लगाम लगाने को नियमित गस्ती और चेकिंग के लिए तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया है।

बहरहाल राजधानी पटना में चलाए जा रहे इस अभियान का खासा असर मॉर्निंग वॉक के दौरान और ऑटो लिफ्टर गैंग के सक्रियता में कमी आई है।र्गदनीबाग थाना की गश्ती एवं अन्य कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं पायी गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष गर्दनीबाग से स्पष्टीकरण की माँग की गई है एवं इसे बेहतर करने हेतु SDPO सचिवालय को भी निर्देशित किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article