स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मेयर, नगर आयुक्त व पार्षदों ने पितृपक्ष मेला क्षेत्र में सड़कों पर लगायी झाड़ू

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शनिवार को नगर निगम के मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, स्टैंडिंग मेम्बर अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, नगर आयुक्त कुमार अनुराग सहित अन्य कई पार्षदों ने मेला क्षेत्र में सड़कों पर स्वयं झाड़ू लगाया. अचानक इस तरह से जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को सड़कों पर झाड़ू लगाते देख तीर्थयात्री भी हैरान रह गए. उनकी समझ में कुछ नहीं आया, लेकिन जब यह बात बताई गई की स्वच्छता को लेकर एक बड़ा संदेश तीर्थयात्रियों के बीच दिया गया है, तब तीर्थयात्री भी काफी खुश नजर आए. इस दौरान विष्णुपद मंदिर के समीप नगर निगम के सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का भी उद्धघाटन हुआ। इसके अलावा सफाईकर्मियों को टी-शर्ट, टोपी व अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया. साथ ही मेयर न उन्हें स्वच्छता के प्रति शपथ भी दिलाई गई. वहीं कई सर्वश्रेष्ठ सफाई कर्मियों को पुरस्कार दिया गया।

इस मौके पर मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान ने कहा कि इन दिनों विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला चल रहा है.देश-विदेश से तीर्थयात्री पितरों की मोक्ष कामना के साथ गया शहर में पहुंचे हुए हैं. ऐसे में हमलोगों ने मेला क्षेत्र में सड़कों पर स्वयं झाड़ू लगाया है. इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि लोगों के बीच स्वच्छता का संदेश जाए. जब ये तीर्थयात्री वापस अपने घर लौटेंगे तो गयाजी के प्रति एक अच्छा संदेश लेकर जाएंगे. वहीं पितृपक्ष मेला के दौरान बेहतर साफ-सफाई करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया है. वहीं स्टैंडिंग मेम्बर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि गया नगर निगम पिछले 2 वर्षों से स्वच्छता में नंबर वन आ रहा है और हमारा प्रयास है कि इस बार भी यह कायम रहे. आज बड़े पैमाने पर शहर में साफ-सफाई की जा रही है. डोर-टू-डोर कूड़े का उठाव हो रहा है. लेकिन बिना जन सहयोग से पूरे शहर को साफ-सुथरा नहीं रखा जा सकता है। इसी को लेकर आज स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत हम सभी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने सड़को पर झाड़ू लगाकर आम नागरिक और तीर्थयात्रियों के बीच स्वच्छता का संदेश दिया है।

वहीं नगर आयुक्त ने कहा कि पितृपक्ष मेले में युद्ध स्तर से स्वच्छता पर कार्य किया जा रहा। वहीं आज भी स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर निगम के जनप्रतिनिधियों और कर्मियों ने स्वच्छता को लेकर एक संकल्प लिया है। इसी के तहत आज हमने सड़कों पर भी झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया है ताकि लोगों को यह जागरूक किया जाए कि बिना जन सहयोग से हम स्वच्छ भारत स्वच्छ मिशन में कामयाब नहीं हो सकेंगे। आपकी सहभागिता जरूरी है।इस मौके पर वार्ड पार्षद ममता किरण, लाछो देवी, गजेंद्र सिंह, पार्षद प्रतिनिधि शशि किशोर और शिशु, साकेत सिंह उर्फ भगत,पार्षद सारिका वर्मा, अशोक बरनवाल उर्फ बूटी, डिम्पल कुमार, दीपक चंद्रवंशी, उपेंद्र कुमार, रणधीर कुमार गौतम, अमर कुमार सहित निगम के कई पदाधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय गणमान्य लोगों उपस्थित थे.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article