पोखर में तैरता हुआ युवक का शव बरामद,इलाके में मची सनसनी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार थाना क्षेत्र के सूफी नगर मोहल्ला तालाब से मंगलवार की सुबह युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी मच गई । परिजन हत्या हत्या का आरोप लगा रहे हैं । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है । मृतक की पहचान पुरानी कचहरी निवासी 25 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में की गई है।मृतक के भाई नीतीश कुमार ने बताया कि अहले सुबह शौच के लिए घर से निकला था मगर काफी देर तक नहीं लौटा इसी बीच लोगों ने तालाब में शव मिलने की सूचना दी जब वहां जाकर देखें तो उसका भाई का ही शव था।

मृतक के भाई नीतीश कुमार का आरोप है कि लोहे के रॉड से सिर पर वार कर और गला दबाकर हत्या करने के बाद उसे तालाब में फेंक दिया।घटना की जानकारी मिलते डीएसपी नुरुल हक पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि युवक घर से शौच के लिए निकाला था । इसके बाद तालाब में शव मिला है घटना की छानबीन की जा रही है आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है । जल्द ही मामले का उद्वेदन कर लिया जाएगा ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article