लापता युवक रूपेश कुमार की बरामदगी को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 20 पर आगजनी कर किया सड़क जाम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हरनौत थाना क्षेत्र इलाके के मुढारी गांव के पास नेशनल हाईवे 20 पर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जामकर आगजनी की। इस दौरान ग्रामीणों ने लापता युवक की बरामदगी को लेकर सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा किया। दरअसल 12 अक्टूबर को रूपेश कुमार अपने गांव रामसंग डिहरा से दुर्गा पूजा का मेला घूमने हरनौत बाजार आया था।

दुर्गा पूजा मेला घूमने के बाद जब रूपेश कुमार अपने घर नहीं लौटा तो परिजनों ने अपने पुत्र के लापता होने की हरनौत थाना में एफ आईआरदर्ज कराया। परिजनों ने स्थानीय पुलिस पर मामले में शिथिलता बरतने का भी आरोप लगाया। अपने पुत्र रूपेश की बरामदगी लेकर लगातार परिजन थाने के चक्कर लगाते रहे।परिजनों ने गुरुवार को अपने पुत्र की बरामद की को लेकर सड़क पर उतरकर आगजनी की और जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही हरनौत थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर उग्र लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article