SSB के जवान पर हमला करते हुए नेपाल खींचकर ले जाने वालों में शामिल दो तस्कर को मोतिहारीं पुलिस ने 5 घंटे मे किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

SSB के जवान पर हमला करते हुए नेपाल खींचकर ले जाने वालों में शामिल दो तस्कर को मोतिहारीं पुलिस ने घटना के पांच घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। कल की घटना को लेकर हैरैया थाना में एसएसबी ने एफआईआर दर्ज करवाया था।जिसमे दो तस्करों को नामजद बनाया गया था । दोनो तस्कर जीतू कुमार और मनीर मियां को अहिरवां टोला से हैरैया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कल शाम भारत नेपाल के पूर्वी चम्पारण,मोतिहारी के रक्सौल बॉर्डर पर एसएसबी जवान ने तस्करी रोकने की कोशिश किया तो तस्करों ने झुंड बना एसएसबी जवान पर हमला बोल दिया था । ये घटना मैत्री पुल के नज़दीक प्रेम नगर के पास पिलर संख्या 391 के पास घटी थी । कुछ तस्कर समान लेकर जा रहे थे तो एसएसबी जवान ने रोका ।

इतने में तस्करों ने हल्ला करके आसपास के तस्करों को बुला लिया था और सभी तस्करों ने झुंड बनाकर एसएसबी जवान नवीन कुमार पर हमला कर दिया। एसएसबी जवान को गाली देते हुए खींच कर नेपाल की तरफ नो मैंस लैंड तक ले गए। तस्करों ने एसएसबी जवान से हथियार छीनने की कोशिश भी किया था तभी जवान ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग कर दिया। तब जाकर तस्करों ने नेपाल की ओर भाग खड़े हुए थे।तस्करों के हमले में एसएसबी जवान नवीन कुमार की वर्दी फट गई थी वही जवान को हल्की चोट आई है। नेपाल के आर्म्ड फ़ोर्स , क्राइम ब्रांच , एसएसबी कमांडेंट एवं जिला पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुट गई थी।बात दे बिहार नेपाल बॉर्डर के रक्सौल प्रेम नगर जहाँ यह घटना घटी है।पूरी बस्ती अवैध बसा है। झुगी झोपड़ा बनाकर इसी के आड़ में तस्करी का अंजाम देते है। लेकिन आजतक प्रशासन या सुरक्षा एंजेसी कोई करवाई नही किया है। नतीजा नो मैस लैंड को अतिक्रमण कर लोगो ने घर बना लिया है। इसके वजह से भारत और नेपाल के सीमा को पहचान करना मुश्किल होता हैं।और तस्कर इसी का लाभ उठा कर तस्करी का अंजाम देते है। नो मेंस लैंड पर बने घरों में तस्करी के समान का भंडारण करते है।और मौका देख कर बॉर्डर पार कर लेते हैं

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article