तीन माह के दुधमुहे बच्चे की 26 वर्षीय मां की संदेहास्पदक मौत, जांच में जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर में कासिमबाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर अड़गड़ा रोड निवासी रौशन की 26 वर्षीय पत्नी प्रियंका कुमारी की संदेहास्पदक मौत हो गई ।और यह खबर जंगल में आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई । आस पड़ोस में तरह तरह की बात फैलने लगी वहीं इस बात की सूचना जब लड़की के मायके वालों को दी गई तो वे कहलगांव से मुंगेर पहुंचे और अपनी बेटी का शव देख फूट फूट के रोने लगे । मृतका के परिजनों ने बताया कि 11 मई 2023 को उसकी बेटी की शादी रौशन से हुई थी जो बंगलौर में रह एक प्राइवेट कम्पनी में मैकेनिकल काम करता है। और हमेशा उसके ससुराल वालों के द्वारा दहेज की मांग को लें उसके बेटी के साथ मारपीट की घटना को किया जाता रहा है।

उसकी बेटी को तीन माह का बेटा भी है। और बीती रात ससुराल वालों जिसमे सास ससुर और जेठ शामिल है के द्वारा खाना में जहर दे मार दिया गया है । वहीं इस मामले में ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि प्रियंका कि कल शाम 4 बजे अचानक से तबियत खराब हो गई जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।सूचना पे मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article