स्मार्ट मीटर नहीं लगवाया तो काट दी गई 90 घरों की बिजली,पानी के किल्लत से ग्रामीण परेशान

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में बिजली के प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से चल रहा है।इसे लेकर जहां एक तरफ सियासी घमासान मचा हुआ है तो दूसरी तरफ बिजली विभाग लोगों को इस बात की जानकारी देते दिख रहे हैं कि स्मार्ट मीटर को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां फैली हुई है जो गलत है। इस मीटर से अधिक बिल नहीं आ रहा है। वहीं आए दिन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध भी अलग-अलग जगहों से सामने आता रहा है। जबकि मीटर लगाने का विरोध करने वाले घरों की बिजली भी काटने में विभाग देर नहीं कर रहा। बिंद प्रखंड के जहाना पंचायत के रामपुरबिगहा में भी कुछ ऐसा ही हुआ।

जब उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने पर बिजली विभाग ने लगभग 90 घरों की बिजली ही काट दी।90 उपभोक्ताओं का काट दिया कनेक्शन, पानी के लिए मचा हाहाकार रामपुर बिगहा गांव में स्मार्ट मीटर नहीं लगाने पर करीब 90 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन ही काट दिया गया। जिससे पुरा गांव अंधकार में डुब गया। जिसके कारण ग्रामीणों में पानी के लिए हाहाकार मच गया। महिलाएं सुबह होते ही बर्तन लेकर चापाकल पर पानी के लिए निकल जाती है।चापाकल पर महिलाएं अपने बर्तन लाइन मे लगाकर अपनी बारी का इंतजार करती है। गांव के लोग बुंद बुंद पानी के लिए तरस रहें हैं। बिजली विभाग ने इन उपभोक्ताओं को साफ शब्दों में समझा दिया कि आपको हर हाल में स्मार्ट मीटर लगवाना ही होगा और अगर नहीं लगवाते हैं तो बिजली कनेक्शन भी काटा जाएगा।स्मार्ट मीटर के सामूहिक विरोध पर गरमा गया मुद्दारामपुर बिगहा गांव की आबादी लगभग एक हजार है ।जब यहां स्मार्ट मीटर लगाने बिजली विभाग के कर्मी पहुंची तो सामूहिक रूप से इसका विरोध ग्रामीणों ने कर दिया। स्मार्ट मीटर लगाने को वो राजी नहीं हुए। जिसके बाद बिजली विभाग ने भी एक्शन लिया और लगभग 90 घरों के बिजली कनेक्शन को ही काट दिया।ग्रामीण पिंटू यादव, राहुल कुमार, प्रवीण चौहान, नरेश यादव, चन्दन कुमार, गायत्री देवी, गुङिया देवी, गौरी देवी, तारा देवी, पंचाल देवी, रूबी देवी ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी मनमानी करते हैं।

जो बर्दाश्त नहीं करेंगे।हमलोग समय पर बिजली बिल दे रहे हैं।उसके बाद बिना कोई सूचना के कनेक्शन काट दिया जो मनमानी है। अगर जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल नहीं किया गया तो हमलोग जिलाधिकारी को आवेदन देंगे साथ ही बिजली कार्यालय के बाहर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।क्या कहते है जेई विद्युत कनीय अभियंता कुमारी स्वेता सिन्हा ने बताया कि ग्रामीणों ने बताया कि हमारे यहां किसी भी ग्रामीण के द्वारा विद्युत विच्छेद की सुचना नहीं दिया गया है। सहायक अभियंता नितेश कुमार ने बताया कि हमारे संज्ञान में नहीं है। हालांकि देर शाम से ही बिजली बहाल की गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article