शौच करने के लिए गए किशोर की हायटेंशन तार की चपेट में आने से मौ*त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई किशोर शौच करने के लिए घर से 500 मीटर की दूरी पर पश्चिमी बहियार गया था इसी, दौरान नदी किनारे हाई वोल्टेज ताड़ गुजरा हुआ था। जिसके चपेट में आ गया हादसे में किशोर के गले में 25% करंट अंदर छेद करते हुए काट दिया जिससे कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई घटना सन्हौला थाना क्षेत्र के भूड़िया गांव का है घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है मरने वाले की पहचान सुभाष मंडल के पुत्र सिंटू कुमार (10) के रूप में की गई है हादसे के बाद स्थानीय मौके पर जुटे, तब तक किशोर की मौत हो चुकी थी।

जिसके बाद स्थानीय लोगों के मदद से परिजनों ने शव को थाना लाया यहां पर उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है वहीं, घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है मृतक के पिता सुभाष मंडल ने बताया कि देर रात खाना खाकर सोया था। सुबह सोच करने के लिए बाहर गया हुआ था सुबह जब हम जागे तो घर में उसको नहीं देखे काफी खोजबीन किया लेकिन कोई अता-पता नहीं चला थोड़ी देर बाद ही ग्रामीणों ने सूचना दिया की नदी में डूब गया है। उस वक्त हम घर में नाश्ता कर रहे थे। जैसे ही नदी के किनारे पहुंचे तो हाई वोल्टेज तार से लिबझा हुआ पाया मौके पर देखे तो उसकी मौत हो चुकी थी दो हाई वोल्टेज तारा जमीन के सटा हुआ था। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। यह सरासर बिजली विभाग की लापरवाही है उन्होंने बिजली विभाग से मुहवाजे की मांग किया है इधर घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article