बिहार के राज्यपाल ने किया नालंदा ज्ञानकुंभ का उद्घाटन,कहा -विकसित भारत के लिए करना होगा यह काम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए स्व का जागरण जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्व देश, भाषा, संस्कृति, विज्ञान सहित कई आयाम होते हैं और स्व सभी को आने वाले समय में आगे ले जाने वाला है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर आज नालंदा के राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय नालंदा ज्ञानकुम्भ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्व के जागरण के बिना विकसित भारत के सपने को सरकार नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इस ज्ञानाकुम में भाग ले रहे 1300 प्रतिनिधि यहां से ज्ञान लेकर देश दुनिया को परिलक्षित करेंगे।उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि शिक्षा से देश को आगे ले जाने की आवश्यकता है। शिक्षा से ही भारत का निर्माण हो सकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत और श्रेष्ठ भारत के के सपने को साकार करना है।सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अभय कुमार सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर के सी सिंहा, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव डॉ अतुल कोठारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article