मोतिहारी: एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटे दस हजार से अधिक कार्यकर्ता, 2025 में 225 सीटों का लक्ष्य

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पूर्वी चम्पारण के एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। गाँधी मैदान में बने भव्य पंडाल में पूर्वी चम्पारण जिला के एनडीए के दस हजार से अधिक कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष मंजू देवी एवं संचालन उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद ने किया। उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन किया। तत्पश्चात कार्यक्रम संयोजक, एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन सह पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा प्रकाश अस्थाना ने सर्वप्रथम एनडीए घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्षों का अंगवस्त्रम से स्वागत करने बाद स्वागत उद्बोधन दिया।

सभी नेताओं ने बयान भी दिया है –

डॉ० दिलीप जायसवाल (प्रदेश अध्यक्ष भाजपा)- पहले का बिहार डरावना और भयावह था। आज के बिहार से भय और भ्रष्टाचार का वातावरण समाप्त हुआ है। नीतीश कुमार की अगुआई वाली बिहार की सरकार ने बिहार के विकास की ऐसी ऐतिहासिक गाथा लिखी है जिसकी चर्चा आज विश्व भर में हो रही है। आज बिहारी होना डर और शर्म की नहीं बल्कि गौरव की बात है। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार में जो काम हुए हैं उसका जूठन भी अब विरोधियों को मिलने वाला नहीं है। हम एक हैं तो हम सेफ हैं। एनडीए के कार्यकर्ता आपस में एकता और सौहार्द के साथ संगठन का काम करें ताकि 2025 में 225 के लक्ष्य कसहज साध सकें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उमेश सिंह कुशवाहा (प्रदेश अध्यक्ष जदयू) – पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ चुका है। कच्ची सड़क अतीत की बातें हो गईं। अनगिनत पुल-पुलिया, फ्लाई ओवर का निर्माण बिहार के विकास की मुंह बोलती मिसालें हैं। नीतीश कुमार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाने बैठूँ तो तीन से चार दिन लगेंगे। जो लोग बिना काम के क्रेडिट लेना चाहते हैं उनके माता-पिता के शासन काल को याद करने पर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। नीतीश कुमार से शासन काल में न्याय के साथ विकास हुआ है। समय आ गया है कि एनडीए के कार्यकर्ता आपस में समन्वय बना कर संगठन को मजबूत कीजिये। आधुनिक बिहार के विश्वकर्मा नीतीश कुमार बिहार के गौरव को आकाश की ऊंचाई प्रदान करने को संकल्पित हैं। एनडीए के हमारे नेता नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार का न कोई विकल्प है न होगा। 2025 में 225 और फिर से नीतीश का लक्ष्य स्पष्ट है।

कृष्णनंदन पासवान (मंत्री गन्ना उद्योग, बिहार सरकार)- बिहार की एनडीए सरकार ने महिलाओं के राजनैतिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा काम हुआ है। महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण एक ऐतिहासिक घटना है। आज पंचायती राज व्यवस्था में दलित, महादलित और अतिपिछड़ा के बेटे-बेटियाँ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि बन रहे हैं यह एनडीए सरकार की देन है।

डॉ० संजय जायसवाल (बेतिया सांसद)- नीतीश के सहयोग से मोतिहारी में केंद्रीय विश्वविद्यालय खुला। इस बात मुख्यमंत्री ने न्याय यात्रा के दौरान रक्सौल में हवाईअड्डा का तोहफा भी दिया। जंगल राज की समाप्ति के शंखनाद इसी चंपारण की ऐतिहासिक धरती से हुआ। 2025 के विधानसभा चुनाव में 21 में 21 सीटें एनडीए की झोली में आयेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article