अनिल अंबानी ने गया में किया पिंडदान, बोधगया में भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उद्योगपति अनिल अंबानी पहुँचे गयाजी, गयाजी में अपने पूर्वजों व माता-पिता का किया पिंडदान, ज्ञान की नगरी बोधगया में भगवान बुद्ध के समक्ष किए पूजा अर्चनागया। भारत के प्रमुख उद्योगपति अनिल अंबानी अपनी पत्नी टीना अंबानी के साथ शुक्रवार को गयाजी पहुंचे। यह यात्रा उनके आध्यात्मिक और धार्मिक आस्था का प्रतीक मानी जा रही है। अंबानी दंपति ने गया एयरपोर्ट से सीधे बोधगया का रुख किया, जहां उन्होंने महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध के दर्शन किए और विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद वे गया स्थित विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने अपने पूर्वजों का पिंडदान किया। पिंडदान उनके तीर्थ पुरोहित विष्णुपद मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शंभू लाल विट्ठल ने कराया। पिंडदान से जुड़ी प्रक्रिया पूर्व से ही तैयार थी। पूजा सामग्री भी व्यवस्थित पूर्व से कर के रखी गई थी। भगवान विष्णु के चरणों का दर्शन किया और माता टेका।

अंबानी दंपति ने इस दौरान भगवान विष्णु से आशीर्वाद लेकर अपनी आस्था प्रकट की।मंगला गौरी मंदिर में भी पहुंचेअंबानी दंपति की यह आध्यात्मिक यात्रा यहीं खत्म नहीं हुई। उन्होंने पालनपीठ मां मंगला गौरी मंदिर में भी दर्शन किए। मां मंगला गौरी को लेकर भक्तों की विशेष श्रद्धा है, और अंबानी दंपति ने यहां पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।सुरक्षा के पुख्ता इंतजामअंबानी परिवार की यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बोधगया, विष्णुपद मंदिर और मंगला गौरी मंदिर में पुलिस बल की तैनाती रही। हर जगह विशेष निगरानी रखी गई।अनिल अंबानी और टीना अंबानी की यह यात्रा उनकी धार्मिक आस्था का एक खास उदाहरण है, जो गया और बोधगया की ऐतिहासिक और पवित्र धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाने में भी मदद करेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article